Uttarakhand Roadways ने fare में hike कर दिया है। डिपो के मुताबिक जिन मार्गों पर टोल रूट हैं, वहां के किराये में दस से लेकर 15 रुपये तक का इजाफा किया गया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Roadways hikes fare
उधमसिंह नगर: बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थ महंगे हुए हैं, और अब रोडवेज की बसों से सफर करना भी महंगा साबित होने वाला है।
Uttarakhand Roadways hikes fare
दरअसल उत्तराखंड रोडवेज ने किराया बढ़ा दिया है। इसकी वजह टोल दरों का बढ़ना बताई जा रही है। दिल्ली, देहरादून सहित कई शहरों के लिए बस यात्रियों को 10-15 फीसदी अधिक किराया देना होगा। काशीपुर रोडवेज डिपो के मुताबिक जिन मार्गों पर टोल रूट हैं, वहां के किराये में दस से लेकर 15 रुपये तक का इजाफा किया गया है। काशीपुर से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को 10 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। काशीपुर से दिल्ली का किराया पहले 295 रुपये तय था। नई दरें लागू होने के बाद अब किराया 305 रुपये कर दिया गया है। देहरादून का सफर भी 15 रुपये महंगा हो गया है। पहले काशीपुर से देहरादून का किराया 315 रुपये था। अब यह बढ़कर 330 रुपये हो गया है।
हालांकि आगरा और हरिद्वार जाने वाली बसों का किराया पहले जितना ही है, काशीपुर रोडवेज डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल के मुताबिक जहां टोल बढ़ा है, सिर्फ उन्हीं मार्गों पर किराये में इजाफा हुआ है। लखनऊ, चंडीगढ़ के मार्ग पर 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही जयपुर मार्ग पर भी 15 रुपये बढ़ गये हैं। परिवहन निगम ने जो बढ़ोतरी की है वह केवल टोल टैक्स की दरों की वजह से की है। बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली और देहरादून रूट पर बसों का किराया एक हफ्ते में दोबारा बढ़ाया है। दोनों रूटों में 5-5 रुपये का इजाफा किया गया है। अब हल्द्वानी से दिल्ली के लिए 380 रुपये और देहरादून के लिए 440 रुपये किराया देना होगा। इसके पीछे की वजह भी टोल शुल्क में बढ़ोतरी बताई जा रही है। शनिवार को नई दरें लागू हो गईं, लेकिन सर्वर में किराया अपडेट न होने की वजह से कई जगह बसें आधे-आधे घंटे देरी से रवाना हुईं। जिसके चलते यात्री परेशान रहे। एक बार फिर से आपको बता दें कि Uttarakhand Roadways ने fare में hike कर दिया है। डिपो के मुताबिक जिन मार्गों पर टोल रूट हैं, वहां के किराये में दस से लेकर 15 रुपये तक का इजाफा किया गया है।