हरिद्वार जाने वाले ध्यान दें: जाम से बचने के लिए जरूर पढ़ें ट्रैफिक प्लान, डायवर्ट किया गया रूट

haridwar में ट्रैफिक route divert किया गया है। 14 अप्रैल की सुबह छह बजे तक का traffic plan जरूर पढ़े और तभी घर से निकलें
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
haridwar route divert traffic plan: Read Route Divert Traffic Plan in Haridwar
Image: Read Route Divert Traffic Plan in Haridwar

हरिद्वार: अब एक जरूरी खबर उन लोगों के लिए, जो बैसाखी स्नान के लिए हरिद्वार जाने वाले हैं। आज और कल शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी।

haridwar route divert traffic plan

यहां ऋषिकुल मैदान में सद्भावना सम्मेलन चल रहा है। बैसाखी पर्व पर स्नान के लिए श्रद्धालु बड़ी तादाद में आ रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने दो दिनों के लिए शहर में यातायात प्लान, नो एंट्री और पार्किंग प्लान जारी किया है। जाम से बचना चाहते हैं तो रूट प्लान देखकर ही सड़कों पर निकलें। पहले पार्किंग प्लान के बारे में जान लेते हैं। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को खड्डा पार्किंग, रोडीबेलवाला दीनदयाल पार्किंग व पंतद्वीप पार्किंग में पार्क किया जाएगा। चमगादड़ टापू व हरिराम इंटर कॉलेज मैदान में भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहन नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क होंगे। देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों को मोतीचूर पार्किंग, पावनधाम पार्किंग व सर्वानंद घाट पार्किंग में पार्क किया जाएगा। आगे पढ़िए

भगवानपुर की ओर से आने वाले वाहन धीरवाली पार्किंग व गुरुद्वारा सेक्टर-4 पार्किंग में पार्क होंगे। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन दक्षद्वीप पार्किंग और बैरागी कैंप पार्किंग में भी पार्क कराए जाएंगे। अब रूट प्लान जान लेते हैं। ऋषिकेश की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को नेपाली फार्म तिराहा से डायवर्ट कर देहरादून, बिहारीगढ़, छुटमलपुर, भगवानपुर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। देहरादून से दिल्ली जाने वाले वाहनों को बिहारीगढ़, छुटमलपुर, भगवानपुर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। शहर में अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में दिल्ली से देहरादून जाने वाले वाहनों को मंगलौर से डायवर्ट कर भगवानपुर-छुटमलपुर-बिहारीगढ़ होते हुए देहरादून की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा शहर में 13 अप्रैल की सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक और 14 अप्रैल की सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। haridwar में ट्रैफिक route divert किया गया है। 14 अप्रैल की सुबह छह बजे तक का traffic plan जरूर पढ़े और तभी घर से निकलें