उत्तराखंड में 19 अप्रैल तक पड़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल को 5 जिलों में होगी झमाझम बारिश

उत्तराखंड में 19 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ेगी। 20 अप्रैल को 5 जिलों में झमाझम बारिश से राहत मिलेगी..पढ़िए uttarakhand weather report 17 april
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
uttarakhand weather report 17 april: Rain likely in 5 district uttarakhand weather report 17 april
Image: Rain likely in 5 district uttarakhand weather report 17 april

चमोली: उत्तराखंड में बीते 2 दिनों से मौसम सुहावना बन रखा था। पहाड़ों पर झमाझम बरसात हो रही थी और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा था। मैदानी जिलों में भी तापमान में ठंडक महसूस की जा रही थी और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी।

uttarakhand weather report 17 april

मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को पूर्वानुमान जारी किया था जिसके अनुसार शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछारें पड़ीं और राज्य के बाकी हिस्सों में भी मौसम में ठंडक महसूस हुई। मगर आज से लेकर 19 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और चटक धूप खिली रहेगी जिस वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और बारिश के कोई आसार नहीं हैं।आज एक बार फिर से गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। जी हां, तापमान बढ़ने से लोगों को एक बार फिर से गर्मी सता रही है और अगले दिनों तक बारिश होने के कोई भी आसार नहीं हैं। आगे पढ़िए

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 3 दिन मौसम शुष्क रहेगा और झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी। मगर इसी बीच मौसम विभाग ने 20 अप्रैल को एक बार फिर से बारिश होने की संभावना जताई है। जी हां, 20 अप्रैल को पर्वतीय इलाकों में मौसम विभाग में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना जताई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाले बरसात से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। चलिए आपको बताते हैं कि मौसम विभाग ने 20 अप्रैल को किन जिलों में बरसात की संभावना जताई हैं। वे जिले हैं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़। इन जिलों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। वहीं बाकी पर्वतीय जिलों में भी गर्जन के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। मौसम के हर अपडेट के लिए uttarakhand weather report जरूर पढ़ें