उत्तराखंड: अचानक लखपति बने 74 स्कूली छात्र, अकाउंट में आए 1-1 लाख रुपये..उसके बाद..

बैंक कर्मचारी की गलती से एक ही स्कूल के 74 बच्चों के बैंक अकाउंट में आ गई एक लाख से अधिक धनराशि, सच सुनकर अभिभावकों का दिल टूट गया
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
haridwar student account 1-1 lakh rupees: lakh rupees in the account of school students in Haridwar
Image: lakh rupees in the account of school students in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

lakh rupees in the account of school students in Haridwar

यहां पर बैंक कर्मचारी की गलती की वजह से एक स्कूल के 74 छात्र-छात्राएं कुछ समय के लिए लखपति बन गए। उनके अभिभावकों के फोन पर एक लाख से अधिक की धनराशि खाते में जमा होने का एसएमएस पहुंचा उनके अभिभावक भी हैरान हो गए। कई अभिभावकों की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा और वह तुरंत ही अपने बच्चों के साथ बैंक पहुंच गए और पैसे निकाल लिए। मगर जब अगले ही दिन बैंक अधिकारी और शिक्षक उनके घर पहुंचे और उनको बताया कि यह पैसे गलती से ट्रांसफर हुए हैं तब उनका दिल टूट गया। बैंक ने लगभग सभी छात्र छात्राओं के अभिभावकों से गलती से डाली गई रकम को रिकवर कर लिया है। दरअसल हरिद्वार जिले में एक बैंक द्वारा मुख्यमंत्री टेबलेट योजना के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद के 94 छात्र छात्राओं को टेबलेट के लिए 12 हजार की रकम खाते में दी जानी थी।

बैंक के कर्मचारी ने कुछ बच्चों के खाते में तो 12 हजार पहुंचा दिए मगर कुछ बच्चों के बैंक अकाउंट में बैंक कर्मचारी ने गलती से 1 लाख से अधिक की धनराशि ट्रांसफर कर दी। जब उन बच्चों के अभिभावकों को इतनी बड़ी धनराशि का एसएमएस. मिला तो उनको यकीन ही नहीं हुआ और वह तुरंत ही अपने बच्चों के साथ बैंक पहुंचे और धनराशि निकाल कर घर ले आए। तो वहीं जब बैंक के कर्मचारी को इस गलती का पता लगा तो उसने स्कूल से संपर्क साधा और अगले ही दिन स्कूल के शिक्षक और बैंक कर्मचारी सभी छात्रों के घर पर पहुंचे और उनको बताया कि उनके खाते में गलती से यह धनराशि आई थी जिसके बाद मुख्यमंत्री टैबलेट योजना के अंतर्गत सभी बच्चों को जितने भी एक्स्ट्रा पैसे दिए गए थे उन सभी को बैंक ने लगभग सभी अभिभावकों से रिकवर कर लिया है।