सोमवार और मंगलवार के लिए 7 जिलों के लिए भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी हुआ है। पढ़िए Uttarakhand Weather News April 18
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Temperature increase in 7 districts of Uttarakhand Weather News
रुद्रप्रयाग: के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब पारा फिर से चढ़ने लगा है।
Uttarakhand Weather News April 18
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में भी तापमान बढ़ेगा, हालांकि यहां 20 अप्रैल से फिर बारिश-ओलावृष्टि होने की संभावना हैं। इस दौरान प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने आदि को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। इस तरह दो दिन बाद पर्वतीय क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन मैदानी इलाकों में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। चटख धूप खिलने से तापमान बढ़ेगा। सोमवार से राज्य में 20 अप्रैल तक अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचने की संभावना है। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहा। जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Temperature increase in 7 districts of Uttarakhand
मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार और मंगलवार के लिए टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर व नैनीताल जिलों के लिए सामान्य से अत्यंत अधिक तापमान का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बढ़ती गर्मी से सावधान रहें। गर्मी का बढ़ता सितम बच्चों की सेहत बिगाड़ रहा है। इस समय अधिकतर बच्चे डायरिया और उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें। कोल्डड्रिंक के सेवन से बच्चों को बचाएं। फलों के सेवन को तरजीह दें। सादा पानी व ताजा भोजन ही बच्चों को दें। पानी खूब पिलाएं। बच्चों को धूप में निकलने से बचाएं।