Pushkar Singh Dhami को 23 सितंबर से पहले विधानसभा के लिए निर्वाचित होना है। उनके Champawat assembly seat से चुनाव लड़ने की चर्चा है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Pushkar Singh Dhami may contest from Champawat assembly seat
चम्पावत: खटीमा से चुनाव हारने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बनने में कामयाब रहे। सीएम धामी इन दिनों ताबड़तोड़ लिए जा रहे फैसलों को लेकर चर्चा में हैं, साथ ही एक चुनौती भी उनके सामने है। मुख्यमंत्री धामी को 23 सितंबर से पहले विधानसभा के लिए निर्वाचित होना है।
Pushkar Singh Dhami may contest from Champawat
सीएम धामी कहां से उप चुनाव लड़ेंगे, फिलहाल इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि उनका चंपावत सीट से चुनाव लड़ना लगभग फाइनल है। चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी पहले ही सीएम को चंपावत से चुनाव लड़ने का न्योता दे चुके हैं। हाल में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि धामी और शाह के बीच उप चुनाव के लिए विधानसभा सीट को लेकर चर्चा हुई। धामी चंपावत सीट खाली कराकर वहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
उधर, विधायक कैलाश गहतोड़ी ने रविवार को बनबसा में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री धामी को चंपावत से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। बैठक में गहतोड़ी ने कहा कि दो-तीन दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि सीएम कहां से चुनाव लड़ेंगे। सीएम के लिए वह सीट छोड़ने को तैयार हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपचंद्र पाठक ने बताया कि संगठन ने पार्टी नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा है कि सीएम को चंपावत से लड़ाया जाए। हालांकि पार्टी ने अब तक निर्णय नहीं लिया है। इस तरह सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी पार्टी के विधायक से सीट खाली कराएंगे या फिर विपक्ष पर सेंध मारेंगे। इस पर सस्पेंस बना है। दिल्ली में धामी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच हुई बैठक को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में सीएम और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच अकेले में काफी देर तक चर्चा हुई। इस दौरान Pushkar Singh Dhami ने अमित शाह को चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया।