Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच हीट वेव से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी का कहर जारी है।
इस बीच मौसम विभाग ने आज और कल अंधड़ चलने के साथ बारिश की संभावना जताई है। बारिश से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन तेज अंधड़ दुश्वारियां बढ़ा सकता है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने 20 से 22 अप्रैल के दौरान मैदानी इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से अंधड़ चलने की संभावना जताई है। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़िए किन किन जिलों में बारिश होगी
इन दिनों प्रदेश में तापमान में तेजी का सिलसिला जारी है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री पहुंच गया। सामान्य की अपेक्षा यह चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले दस सालों में अप्रैल दूसरी बार सबसे गर्म महीना रहा है। सर्वाधिक 39.9 डिग्री तापमान पिछले वर्ष 28 अप्रैल को पहुंचा था। इस बार 10 दिन पहले ही पारा रिकार्ड स्तर तक पहुंच गया। मंगलवार अब तक इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जबकि अप्रैल में पारे ने पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। हालांकि आज से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज से प्रदेश में देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, कहीं-कहीं अंधड़ को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम की जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।