Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मनुज गोयल के नाम पर उन्हीं के व्हाट्सएप नंबर के जरिए अधिकारियों को मैसेज भेजने का मामला सामने आया है।
जी हां, जिलाधिकारी के व्हाट्सएप नंबर से अधिकारियों को फोन नहीं उठाए जाने की शिकायत से संबंधित मैसेज आए तो सभी अधिकारी चौंक पड़े। अधिकारियों ने आश्चर्य जताया कि सभी को यह मैसेज क्यों आए जबकि सब जिलाधिकारी का फोन उठाते हैं। इस मामले में डीएम से शिकायत की गई तब जाकर हकीकत सामने आई। पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जिले की वेबसाइट से डीएम रुद्रप्रयाग की फोटो डाउनलोड कर फर्जी व्हाट्सएप नम्बरों के जरिए डीएम की डीपी लगा कर अधिकारियों को मैसेज भेजे हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश देकर सतर्क रहने को कहा है। दरअसल कोई अज्ञात व्यक्ति जनपद रुद्रप्रयाग की वेबसाइट से विभिन्न व्हाट्सएप नंबरों के जरिए अफसरों को मैसेज भेज रहा है। इसको संज्ञान में लेते हुए डीएम रुद्रप्रयाग मनुज गोयल ने फर्जी गतिविधियों के प्रति अफसरों को सतर्क कर दिया है और उन्होंने कहा है कि यदि किसी नंबर से डीएम के नाम से मैसेज आए तो शीघ्र अति शीघ्र इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी जाए। डीएम ने कहा है कि पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जिलाधिकारी ने कहा है कि अगर किसी अन्य नंबर से उनके नाम से मैसेज आता है तो पुलिस अधीक्षक को इस बारे में अवगत कराया जाए।