Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड का हरिद्वार जिला। 11 अप्रैल को पुलिस को यहां एक युवती के अपहरण की सूचना मिली। युवती के अपहरण की सूचना से पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में तलाश शुरू हो गई। युवती के पिता ने मोहल्ले में रहने वाले एक शख्स पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था। अब पता चला है कि युवती का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वो अपने प्रेमी के साथ भागी थी। आरोपी युवक दो बच्चों का पिता है, लेकिन प्रेमिका की खातिर उसने न बच्चों की परवाह की, न गृहस्थी की। युवती भी लोकलाज का भय छोड़कर प्रेमी संग चली गई। दोनों देहरादून में रह रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने प्रेमी जोड़े को ढूंढ निकाला। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला, लेकिन युवती का प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है। इसीलिए युवती का बयान दर्ज कराने के लिए उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामला कनखल क्षेत्र का है। यहां क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी को मोहल्ले का ही एक युवक अगवा कर के ले गया। आरोपी युवक के दो बच्चे हैं। बहरहाल पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। उधर, कनखल क्षेत्र में ही एक और युवती की गुमशुदगी का भी मामला सामने आया है। यहां युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 21 साल की बेटी 18 अप्रैल से लापता है। काफी ढूंढने के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।