बड़ी खबर: चंपावत से चुनाव लड़ेंगे CM धामी, विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा

सीएम Pushkar Singh Dhami Champawat विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। विधायक Kailash Gahtori ने सुबह सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी के आवास पहुंचकर इस्तीफा सौंपा
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
pushkar singh dhami champawat seat election : Pushkar Singh Dhami to contest from Champawat Kailash Gahtori resigns
Image: Pushkar Singh Dhami to contest from Champawat Kailash Gahtori resigns

चम्पावत: जिस बात की हमने आपको पहले ही जानकारी दी थी आखिरकार वो बात सही साबित हुई है। चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा दे दिया है।

Pushkar Singh Dhami to contest from Champawat

अब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से उप चुनाव लड़ेंगे। विधायक Kailash Gahtori ने आज सुबह-सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के आवास में पहुंचकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया है। अब सीएम पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से चुनाव जीतकर विधानसभा आना है। ये सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने एक बड़ी चुनौती भी है। दरअसल उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बंपर वोटों से जीत तो गई लेकिन खटीमा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए थे। इसके बाद भी बीजेपी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी को ही उत्तराखंड का मुख्यमंत्री घोषित किया। ऐसे में 6 महीने के भीतर सीएम पुष्कर सिंह धामी को चुनाव लड़ना था और जीतकर विधानसभा आना था। अब यह तय हो गया है कि चंपावत विधानसभा सीट से ही सीएम पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर अपनी दावेदारी ठोकेंगे। देखना है आगे क्या होता है।