भीषण गर्मी के बीच बदलेगा पहाड़ों का मिजाज, आज ओलावृष्टि और बरसात के आसार, 3 दिनों तक मिलेगी गर्मी से राहत..पढ़िए Uttarakhand Weather News 21 april
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News rain alert in 5 districts April 21
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में झुलसती हुई गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। गर्मी के कारण लोग पस्त हो गए हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून जैसे स्थानों पर तो 40 डिग्री तक तापमान चला गया है जिस वजह से लोग परेशान हो गए हैं।
Uttarakhand Weather News 21 april
इस बीच गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि आज से मौसम का मिजाज अगले दो दिनों के लिए बदलने वाला है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश और बिजली गिरने के साथ ही तेज आंधी के आसार जताए गए हैं। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता एवं दक्षिण से आ रही नम हवाओं के दबाव के चलते आज गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में मध्यम से तेज बरसात के साथ ही हवाएं चलने की संभावना है। इसका असर साफ तौर पर मैदानी इलाकों पर ही पड़ेगा। आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं अंधड़ को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। आगे पढ़िए
बरसात के साथ में बिजली गिरने और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई हैं। कहीं-कहीं पर तो हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के अनुसार मौसम में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण से आ रही नाम हवाएं हैं। दो-तीन दिनों तक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज बरसात और ओलावृष्टि के साथ ही बारिश की संभावना है जिस वजह से लोगों को बरसात से राहत मिलेगी। वहीं देहरादून में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 70 घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई हैं। मौसम की जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।