Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुड़की: मतलबपरस्ती के इस दौर में रिश्ते-नातों का कोई मोल नहीं रह गया है। अब हरिद्वार के रुड़की में ही देख लें, जहां संपत्ति के लालच में एक मां ने अपनी ही बेटी को जान से मारने की कोशिश की।
युवती को खाने में जहर दे दिया गया। बड़ी बहनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने निर्मला नाम की महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की है। यहां ईशा कटारिया निवासी प्रीत विहार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले उसकी बहन निम्मी को सौतेली मां ने खाने में जहर दे दिया। आगे पढ़िए
हालत बिगड़ने पर निम्मी को अस्पताल ले जाया गया। वहां अल्ट्रासाउंड में पता चला कि निम्मी के पेट में पारा है। निम्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे डॉक्टरों ने एम्स में भर्ती करवाया है। तहरीर में पीड़ित की बड़ी बहन ने बताया कि उसकी सौतेली मां उनसे अच्छा बर्ताव नहीं करती है। सौतेली मां सभी बहनों को बात-बात पर प्रताड़ित करती है। आरोपी महिला का पहले पति से एक बेटा है। सौतेली मां मकान पर कब्जा कर उन्हें घर से बाहर निकाल देना चाहती है। संपत्ति पाने के लिए सौतेली मां ने निम्मी को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की। बड़ी बहनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए निम्मी को एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बहरहाल शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है।