उत्तराखंड में तेज गर्मी से मिलेगी राहत, दो दिन तक इन पांच जिलों में होगी झमाझम बरसात, ओलावृष्टि की भी चेतावनी..पढ़िए Uttarakhand Weather News
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News 22 april
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में कल से मौसम सुहावना बना हुआ है। कल से राज्य के अधिकांश इलाकों में झमाझम बरसात हो रही है जिस वजह से तापमान में गिरावट भी महसूस की गई। बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। मगर अब फिर से बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी है।
Uttarakhand Weather News 22 april
मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के पांच जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार यानी कि आज 5 जिलों में तेज बरसात के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। वे जिले हैं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़।
जी हां 5 जिलों के कुछ स्थानों पर व बाकी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार कहीं कहीं पचास से साठ किमी प्रति घंटा तक भी हो सकती है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलने के कारण नदियों के जल स्तर में वृद्धि और हिमस्खलन की संभावना है। वहीं शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 25 को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 24 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ राज्य में प्रभावी होता नजर आ रहा है। मौसम की जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।