देहरादून: ऊर्जा निगम के पूर्व संविदा कर्मी ने खाया जहर, वीडियो में 8 लोगों का लिया नाम..देखिए

Dehradun में Energy Corporation के Former contract worker Basant Kaushik ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। देखिए वीडियो (वीडियो साभार-न्यूज हाईट)
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
dehradun basant kaushik suicide: Former contract worker of Energy Corporation eat poison in Dehradun
Image: Former contract worker of Energy Corporation eat poison in Dehradun

देहरादून: ऊर्जा निगम के निरंजनपुर सब स्टेशन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है।

Former contract worker eat poison in Dehradun

यहां पर ऊर्जा निगम के पूर्व संविदा कर्मचारी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। उसने जहर खाने से पहले वीडियो बनाई है और निगम के कई अधिकारियों भ्र्ष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जहर खाने वाले कर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह अस्पताल में भर्ती है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। यह मामला ऊर्जा निगम के निरंजनपुर सब स्टेशन से जुड़ा है। यहां उपनल के माध्यम से बतौर लाइनमैन नियुक्त किए गए बसंत कौशिक ने एक मुख्य अभियंता समेत आठ अधिकारियों पर उत्पीडऩ और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कुछ समय पूर्व उक्त कर्मी को नौकरी से निकाल दिया गया। जिसके बाद से वह बेहद परेशान चल रहा था। बेरोजगारी के चलते अपने परिवार का पेट पालना उसके लिए मुश्किल हो रहा था। इसके बाद उसने अपने जीवन को खत्म करने का निर्णय लिया और इससे पहले उसने वीडियो बनाकर भ्रष्टाचार और उसके साथ मानसिक उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों का नाम लिया। बीते बुधवार को उक्त कर्मचारी ने एक वीडियो बनाया और वाट्सएप के माध्यम से कई लोग भेज दिया। आगे देखिए वीडियो

वीडियो में उसने मुख्य अभियंता एके सिंह (सेवानिवृत्त), उनकी पत्नी अनुपमा सिंह पर उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उसने अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा, एसडीओ अनुज अग्रवाल, रवि राजोरा, वीके जोशी, जेई सूर्य प्रकाश पोखरियाल और मुस्तकीम अली का नाम भी वीडियो में लिया है। बसंत का कहना है कि उक्त सभी अधिकारियों ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया। साथ ही उसने एसडीओ के ऊपर उससे रिश्वत के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। बंसत ने वीडियों में उक्त अधिकारियों के उत्पीडऩ से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है और साथ ही सभी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही ऊर्जा निगम में हड़कंप मचा हुआ है। जब बसंत कौशिक को संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका नंबर भी स्विच आफ था और वह घर पर भी नहीं मिला। पटेलनगर पुलिस को मिली सूचना के अनुसार श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बंसत कौशिक को बेसुध अवस्था में लाया गया।चिकित्सकों ने बताया कि बसंत की हालत गंभीर बनी है। देखिए वीडियो (वीडियो साभार-न्यूज हाईट)

  • Youtube सब्सक्राइब करें: