उत्तराखंड: आज और कल 3 जिलों में होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने प्रदेश में 25 व 26 को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। पढ़िए Uttarakhand Weather News
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
uttarakhand weather news 25 april: Uttarakhand Weather News 25 April
Image: Uttarakhand Weather News 25 April

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से हालत खराब है। पारा लगातार बढ़ रहा है। लोग गर्मी से परेशान हो गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग एक राहत की खबर लेकर आ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज से लेकर आने वाले 2 दिनों तक झमाझम बरसात के आसार जताए हैं।

Uttarakhand Weather News 25 April

मौसम विभाग ने प्रदेश में 25 व 26 को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 की शाम को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ेगा और 25 को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और बादल छाए रहेंगे जिससे गर्मी का एहसास कम होगा। आगे पढ़िए

वहीं 26 को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। बुधवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि दून में भी मौसम साफ रहेगा।इस दौरान दून का अधितम तापमान 37 व न्यूनतम 19 तक जाने का अनुमान है। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से तीन अधिक व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक कम रहा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज से लेकर आने वाले 2 दिनों तक झमाझम बरसात के आसार जताए हैं। मौसम की जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।