उत्तराखंड: आज 3 जिलों में बरसेंगे बादल, तपती गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज यानी 26 अप्रैल को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। पढ़िए Uttarakhand Weather News
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand weather news 26 april: Uttarakhand Weather News 26 April
Image: Uttarakhand Weather News 26 April

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से हालत खराब है। पारा लगातार बढ़ रहा है। लोग गर्मी से परेशान हो गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग एक राहत की खबर लेकर आ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज बरसात के आसार जताए हैं।

Uttarakhand Weather News 26 April

मौसम विभाग ने प्रदेश में आज यानी 26 को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ेगा और 26 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और बादल छाए रहेंगे जिससे गर्मी का एहसास कम होगा। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। बुधवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि देहरादून में भी मौसम साफ रहेगा। इस दौरान देहरादून का अधितम तापमान 37 व न्यूनतम 19 तक जाने का अनुमान है। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से तीन अधिक व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक कम रहा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज बरसात के आसार जताए हैं। मौसम की जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।