Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाई का फेसबुक पेज किसी अंजान व्यक्ति ने हैक कर लिया है। हैकर इसमें लोगों को वीडियो गेम खिला रहा है। ऋषिकेश कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दे दी गई है। फेसबुक पेज से गेम व अन्य पोस्ट अपलोड की जा रही है। दरअसल ऋषिकेश की नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया। हैकर इसमें वीडियो गेम खिला रहा है। उनके जनसंपर्क अधिकारी ने इस संबंध में ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।महापौर के जनसंपर्क अधिकारी अजय सिंह बिष्ट ने मंगलवार की सुबह ऋषिकेश कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को एक तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनीता ममगाई का वेरीफाइड फेसबुक पेज किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया है। उन्होंने अपने आईटी सेल को उक्त समस्या के बारे में बताया। पता चला कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है और अज्ञात व्यक्ति की ओर से फेसबुक पेज से गेम व अन्य पोस्ट अपलोड की जा रही हैं और वर्ष 2022 की भी सारी पोस्ट भी पेज पर से हटा दी गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि महापौर के वेरीफाइड फेसबुक पेज के ठीक होने तक कोई भी भ्रामक और गलत पोस्ट अपलोड की जाती है तो इस पोस्ट की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। पुलिस द्वारा जनसंपर्क अधिकारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और अब पुलिस फेसबुक पेज हैक करने वाले की खोजबीन में जुट गई है।