Gangotri National Park में Rare Snow Leopard की संख्या बढ़ रही है। दुनियाभर के जीव वैज्ञानिकों में खुशी की लहर है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Rare Snow Leopard in Gangotri National Park
उत्तरकाशी: गंगोत्री नेशनल पार्क से एक सुखद खबर सामने आ रही है।
Rare Snow Leopard in Gangotri National Park
यहां पर हिम तेंदुओं का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों ने वर्ष 2015 से 2020 के मध्य गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में वन्यजीव प्रजातियों और पारिस्थितिक तंत्र पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का आंकलन और निगरानी की। हाल में जारी रिपोर्ट में गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन के लिए खुशखबर की खबर आई है। यहां हिम तेंदुओं का कुनबा यहां बढ़ता हुआ मिला है। यहां ग्रीष्मकाल में प्रति सौ वर्ग किमी में हिम तेंदुओं का घनत्व दो पाया गया। वहीं शीतकाल में यह आंकड़ा बढ़कर तीन हो जाता है। पार्क क्षेत्र के बाहर असंरक्षित श्रीकंठ, चोरगाड, क्यारकोटी व सियानगाड जैसे क्षेत्रों में प्रति सौ वर्ग किमी में औसतन एक हिम तेंदुआ मिला। इससे पता चलता है कि न केवल पार्क बल्कि पार्क क्षेत्र के बाहर असंरक्षित क्षेत्रों में भी हिम तेंदुए स्वच्छंद घूम रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार गंगोत्री नेशनल पार्क में हिम तेंदुओं की अनुमानित संख्या 33 है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि हिम तेंदुआ अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक है। ऐसे में इनकी संख्या में इजाफा होना अच्छा संकेत है।
गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक आरएन पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मिशन के तहत हुआ यह शोध हुआ है। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से हिमालय पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय मिशन (एमएमएसएचई) शुरू किया गया है। इसमें देशभर के छह बड़े संस्थान हिमालय राज्यों की वनस्पति और जीवों व अन्य पहलुओं पर शोध कर रहे हैं। इन संस्थानों में वाडिया इंस्टीट्यूट, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी, भारतीय वन्यजीव संस्थान, जीबी पंत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन एनवायरमेंट, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) शामिल हैं। इसी शोध में खुलासा हुआ है कि Gangotri National Park में Rare Snow Leopard की संख्या बढ़ रही है। पार्क क्षेत्र में हिम तेंदुओं का अच्छा घनत्व मिला है। अमूमन एक हिम तेंदुआ प्रति सौ वर्ग किमी क्षेत्र में विचरण करता है। यहां इतने क्षेत्र में तीन हैं। यह पार्क क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता के लिए अच्छा है।