हरिद्वार में अलर्ट..लगाई गई धारा-144, चौकन्ना हुआ पुलिस प्रशासन

Haridwar में प्रशासन हुआ अलर्ट, धारा 144 Section 144 लगाई गई। हनुमान जंयती शोभायात्रा पर हुआ था पथराव
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
haridwar section 144: Section 144 imposed in Haridwar
Image: Section 144 imposed in Haridwar

हरिद्वार: इस समय पूरे देश में माहौल गर्म है। गर्मी से नहीं, बल्कि सांप्रदायिकता की आग की वजह से। सांप्रदायिकता की यह आग उत्तराखंड भी पहुंच गई है। उत्तराखंड में भी लोगों के बीच तेजी से सांप्रदायिकता की ज्वाला फैल रही है। हरिद्वार में भी माहौल गर्म है। यहां पर अनहोनी की पूरी आशंका है। इसलिए पुलिस अलर्ट हो गई है।

Section 144 imposed in Haridwar

दरअसल काली सेना के डाडा जलालपुर में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा पर पथराव के बाद लोग गुस्से में उबल रहे हैं। लोगों ने गुस्से में आकर महापंचायत का गठन भी कर लिया। वो तो पुलिस ने अब मोर्चा संभाला ताकि कुछ अनहोनी न हो। दरअसल बुधवार को महापंचायत के ऐलान के बाद गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है। महापंचायत के लिए लगाया गया टैंट हटा दिया गया। अब आपको कारण भी बताते हैं। दरअसल सोलह अप्रैल की शाम को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा पर जबरदस्त पथराव के बाद टकराव हो गया था। मामले में काली सेना की ओर से बुधवार को डाडा जलालपुर गांव में महापंचायत का ऐलान किया गया था। आगे पढ़िए

संगठन से जुड़े लोगों गांव पहुंच गए थे। गांव के शिव मंदिर में टैंट भी लगा दिया गया था। तो वहीं रुड़की में जेएम कार्यालय में डीएम विनय शंकर पांडेय और डीआईजी, एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता की। डीएम ने बताया कि डाडा जलापुर गांव में न किसी महापंचायत को अनुमति दी गई है न दी जाएगी। यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। पांच डिप्टी एसपी, 65 एसआई, 150 कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल, छह कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। ड्रोन से भी पुलिस पूरे क्षेत्र पर नजर रखेगी।डाडा जलालपुर, हसनपुर मदनपुर, डाडा पटटी, खूब्बनपुर लतीफपुर, बहबलपुर, मानक माजरा, अकबरपुर कालसो, खेड़ी शिकोहपुर, सिकरौढ़ा, हालूमाजरा इन जगहों ओर धारा 144 लगाई गई है। पांच किलोमीटर के क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि वहां कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी। डीएम ने बताया कि हेट स्पीच के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मंगलवार को हुई सुनवाई में डाडा जलालपुर में प्रस्तावित महापंचायत का मामला भी आया था। इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट बाद में सुप्रीम कोर्ट में दी जाएगी। डीएम ने कहा कि हेट स्पीच के मामले में हरिद्वार जिले में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। डीआईजी, एसएसपी डॉ. रावत ने बताया कि गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी से अपील की कि सहयोगपूर्ण माहौल को बनाए रखें। कानून व्यवस्था को अगर कोई तोड़ने की कोशिश करता है तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।