उत्तराखंड: आज से 6 दिनों तक 5 जिलों में होगी झमाझम बारिश, बिजली गिरने का भी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश का अनुमान है। पढ़िए Uttarakhand Weather News
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
uttarakhand weather news 29 april: Uttarakhand Weather News 29 April
Image: Uttarakhand Weather News 29 April

चमोली: गर्मी से बेहाल लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलने वाला है।

Uttarakhand Weather News 29 April

शुक्रवार से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो कि चार मई तक जारी रहेगा। इस दौरान राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की या कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश होने वाली है, इसका ये मतलब नहीं है कि गर्मी एकदम खत्म हो जाएगी। बारिश से पहले अगले 24 घंटों के दौरान अनेक स्थानों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार के लिए राज्य में सामान्य से अत्यंत अधिक तापमान का रेड अलर्ट भी है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और मैदानी क्षेत्रों में 39 से 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसलिए सावधान रहें। दून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

22 अप्रैल से दून में तापमान लगातार बढ़ रहा है, और यह सामान्य से अधिक बना हुआ है। आज के मौसम की बात करें तो चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दूसरे जिलों में मौसम शुष्क व गर्म रहेगा। इसी तरह शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। एक व दो मई को भी पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। एक मई को राज्य में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र से प्रभावी होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 30 अप्रैल व एक मई को पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने को लेकर येलो अलर्ट है। मौसम की जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।