आज मिल सकती है गर्मी से राहत, 5 दिनों तक इन जिलों में होगी झमाझम बरसात। पढ़िए Uttarakhand Weather News 30 April
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News 30 April
उत्तरकाशी: गर्मी से परेशान लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है।
Uttarakhand Weather News 30 April
जी हां, शुक्रवार से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जो कि चार मई तक जारी रहेगा। इस दौरान राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की या कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तराखंड में बीते शुक्रवार से पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है और बरसात का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के पहाड़ी जनपदों के कई स्थानों में भारी बरसात के साथ ही बिजली कड़कने की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं पर बरसात के साथ में आकाशीय बिजली चमक सकती है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के 5 जिलों में गरज के साथ ही भारी बारिश का अनुमान लगाया है। वे जिले हैं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़। आगे पढ़िए
यहां पर दिन के समय में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं और भारी बारि श को देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जनपदों में आज दोपहर के बाद बादल लगने शुरू हो जाएंगे और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की भी संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। एक व दो मई को भी पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। एक मई को राज्य में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र से प्रभावी होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 30 अप्रैल व एक मई को पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने को लेकर येलो अलर्ट है।