उत्तराखंड में 3 मई को हो सकती है झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट.. पढ़िए Uttarakhand Weather News 2 may
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News 2 may
चमोली: अप्रैल के अंतिम सप्ताह से उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली और मई की शुरुआत झमाझम बरसात के साथ हुई।
Uttarakhand Weather News 2 may
माह बदलने के साथ ही मौसम में बदलाव भी नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने मई के पहले सप्ताह में उत्तराखंड में भारी बरसात की संभावना जताई है और विशेष कर कि 3 मई को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बरसात होने की संभावना है। उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं पर तीव्र बरसात हो सकती है और दिन के समय झौंकेदार और तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं पर तो 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज हवाएं चल सकती हैं और इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने 3 मई को उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया है और सभी को सावधान रहने की अपील की है। आज भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले समेत कई पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।
बता दें कि उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे थे। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में तो गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। भीषण गर्मी की वजह से घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। विशेषकर कि मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही थी। मौसम में आने वाले बदलाव की वजह से तापमान में थोड़ी राहत की संभावना है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 3 एवं 4 मई को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से होने वाली बारिश की वजह से तापमान में 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है उन्होंने बताया कि आने वाली 3 मई को उत्तराखंड में तेज बरसात के साथ ही मैदानी समेत पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमक सकती है और इसी वजह से उत्तराखंड में 3 मई को अलर्ट जारी किया गया। आने वाले तीन-चार दिनों तक उत्तराखंड में झमाझम बरसात के आसार जताए गए हैं।