Uttarakhand char dham yatra के पहले ही दिन मौसम राज्य सरकार और प्रशासन का कड़ा इम्तिहान ले रहा है। पढ़िए Uttarakhand Weather News
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News 3 may
रुद्रप्रयाग: आज से Uttarakhand char dham yatra यात्रा शुरू हो रही है। चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों से लेकर कारोबारियों तक में जबर्दस्त उत्साह है, लेकिन यात्रा शुरू होने के साथ ही मौसम भी मुश्किलें बढ़ाने लगा है।
Uttarakhand Weather News 3 may
मंगलवार को चारधाम यात्रा जिलों रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी यदि सच होती है और पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश होती है, तो इसका सीधा असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ेगा। मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, इसी के साथ चारधाम यात्रा भी शुरू हो गई है। हालांकि यात्रा के पहले ही दिन मौसम राज्य सरकार और प्रशासन का कड़ा इम्तिहान ले रहा है। बारिश के चलते चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रा के पहले दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की पूरी संभावना है। यात्रा मार्ग पर बारिश से भूस्खलन होता है तो यात्रा के भी प्रभावित होने का खतरा है।
आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। बिजली गिरने व 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई है। चार व पांच मई को पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, जबकि मैदान में आसमान में बादल छाए रहेंगे। 7 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उधर चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर यात्रा मार्गों पर डामटा, तपोवन, कुठालगेट, ब्रह्मपुरी में स्थापित चेक पोस्टों पर कर्मचारियों की तैनाती के साथ वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। तीर्थयात्रियों के वाहनों को सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही आने-जाने दिया जाएगा। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े सभी अफसरों, कर्मियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। मौसम कीतमाम जानकारियों के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।