Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: तापमान बढ़ने और जंगलों में लगी आग के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ तेजी से पिघल रही है। नतीजतन उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले भालू जैसे जानवर खाने की तलाश में निचले इलाकों में पहुंच रहे हैं। जहां वो आम लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।
ताजा मामला उत्तरकाशी का है। जहां भालू के हमले में एक शख्स की मौत हो गई। मरने वाला शख्स भटवाड़ी ब्लॉक के गणेशपुर गांव का रहने वाला था। भालू के हमले में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के सिर पर गंभीर जख्म हैं। घटना गणेशपुर गांव की है। जहां भालू ने महिला समेत दो लोगों पर हमला कर दिया। बीती देर शाम 61 वर्षीय शमशेर सिंह गणेशपुर गांव की छानियों में मवेशियों की देखरेख कर रहे थे। तभी भालू ने उन पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
शमशेर सिंह मूलरूप से नेपाल के रहने वाले थे। भालू के हमले में 60 वर्षीय हरदेई देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। बाराहाट रेंज अधिकारी रविंद्र पुंडीर ने बताया कि वन विभाग की ओर से मृतक के परिवार को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। भालू के हमले की घटना के बाद गणेशपुर गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। वहीं, वन विभाग की टीम भालू की धरपकड़ के लिए लगातार गांव में गश्त कर रही है।