आज उत्तराखंड के 5 जिलों में होगी भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की भी चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जारी किया येलो अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, मगर चार धाम यात्रा में होगी कठिनाई..पढ़िए Uttarakhand Weather News
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 4 may: Uttarakhand Weather News 4 may
Image: Uttarakhand Weather News 4 may

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मई का आगाज झमाझम बरसात के साथ हुआ। पूरे अप्रैल उत्तराखंड में लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी। मगर मई की शुरुआत में लोगों ने राहत की सांस ली। पहाड़ों पर हो रही बरसात से मैदानों में भी तापमान में कमी आई है और वहां पर भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Uttarakhand Weather News 4 may

इस बीच मौसम विभाग ने आज भी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। जी हां, आज भी उत्तराखंड में झमाझम बादल बरसेंगे। मौसम के करवट बदलने से जहां एक ओर आम लोग बेहद खुश हैं और उन को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर चार धाम यात्रा पर आए यात्रियों को बड़ी तकलीफ उठानी पड़ सकती है। दरअसल चार धाम यात्रा शुरू होते ही मौसम ने भी अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में आज गर्जना के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और गरज के साथ ही तेज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं मैदानों में भी तेज बरसात की पूरी-पूरी संभावना है। चलिए आपको बताते हैं कि आज उत्तराखंड के किन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वे जिले हैं- रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर। इन जिलों में मध्यम से तेज बरसात के साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उत्तराखंड में बारिश की वजह से तापमान में काफी हद तक गिरावट दर्ज की गई है। बारिश की वजह से जंगलों में लगी आग भी शांत है। मगर चार धाम यात्रा के लिए यह बड़ी चुनौती साबित होगी। दरअसल बरसात होने से पहाड़ों पर लैंडस्लाइड समेत अन्य दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इसी वजह से श्रद्धालुओं को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम की हर अपडेट के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें