उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने का अलर्ट..पहाड़ों में बर्फबारी

एकाएक मौसम बिगड़ने से चारधाम यात्रा के इंतजामों में जुटे लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़िए Uttarakhand Weather News May 5
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 5 may: Rain likely in 5 districts Uttarakhand Weather News May 5
Image: Rain likely in 5 districts Uttarakhand Weather News May 5

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम फिर परीक्षा लेने लगा है। एक ओर चारधाम यात्रा शुरू हो गई है, तो वहीं बिगड़े मौसम की वजह से जगह-जगह भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

Uttarakhand Weather News May 5

बुधवार को बदरीनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां भी आंधी के बाद बारिश हुई। इस दौरान धूल-मिट्टी उड़ने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर पर्वतीय इलाकों में अगले कुछ दिन बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटों की बात करे तो मौसम विभाग ने ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चकमने, तीव्र बौछार और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पांच और छह मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।

मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। बदरीनाथ धाम में मंगलवार दोपहर बाद नर-नारायण और नीलकंठ पर्वत पर हुई बर्फबारी से तापमान गिर गया। केदारनाथ में भी बर्फबारी हुई। इससे कपाट खुलने से पहले इंतजामों में जुटे सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। हेमकुंड और रुद्रनाथ की पहाड़ियों पर भी हल्का हिमपात हुआ। गोपेश्वर में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। एकाएक मौसम बिगड़ने से चारधाम यात्रा के इंतजामों में जुटे लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने हैं। अगर मौसम ऐसे ही खराब बना रहा तो यात्रा के इंतजाम पूरे करने में देरी हो सकती है। शहरी क्षेत्रों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन इस दौरान तेज अंधड़ के चलते कई इलाकों में वाहनों और बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ, लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें