दसवीं की परीक्षा देने वालों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट से पहले ही शुरू हो जाएंगी ग्यारहवीं की क्लासें, आज से कराएं ग्यारहवीं में एडमिशन
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Admission in class 11th before Uttarakhand board result
देहरादून: इस वर्ष दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी चल रहा है। नौ मई को मूल्यांकन पूरा होगा। इसके बाद परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। इस कार्य में काफी समय लग सकता है।
Admission in class 11th before Uttarakhand board result
इसलिए 10वीं के परिणाम से पहले ही 11वीं की पढ़ाई शुरू हो जाएगी ताकि बच्चों की समय की बर्बादी न हो। जी हां, हाईस्कूल की परीक्षा दे चुके उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राएं परिणाम आने से पहले भी 11वीं कक्षा में दाखिला ले सकते हैं। इस शैक्षिक सत्र में पढ़ाई को सुचारु रखने के लिए राज्य सरकार ने प्रवेश की नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत छात्रों को औपबंधिक रूप से प्रवेश दिया जाएगा। ग्याहरवीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया 5 मई यानी कि आज से शुरु होगी। दरअसल छात्रों का समय खराब न हो, इसे देखते हुए निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड आर के कुंवर ने यह जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं। जारी किए गए निर्देश के अनुसार परीक्षा परिणाम आने में अभी काफी समय है। छात्रों का समय मूल्यवान है, जिसका सदुपयोग होना बेहद जरूरी है। इसलिए कक्षा 11 की पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी। इसके लिए कक्षा 10 की परीक्षा देने वाले छात्रों को कक्षा 11 में औपबंधिक प्रवेश दिया जाएगा। वहीं परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का यह प्रवेश नियमित कर दिया जाएगा। यदि कोई छात्र अनुत्तीर्ण होता है तो उसका औपबंधिक प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
दरअसल इस साल कोरोना और विधानसभा चुनाव के कारण बोर्ड परीक्षाएं कुछ विलंब से हुई हैं। बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम भी 10 जून तक आना प्रस्तावित है। अब तक हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का 11वीं कक्षा में दाखिला परिणाम आने के बाद ही हुआ करता है। इससे एक अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र में 11वीं की कक्षा की पढ़ाई शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ आरंभ नहीं हो पाती थी और बच्चों को देरी होती थी। हालांकि उत्तराखंड के निजी स्कूलों में औपबंधिक प्रवेश की व्यवस्था थी, मगर बच्चों के कीमती समय को देखते हुए अब इसे सरकारी स्कूलों में भी लागू किया गया है। निदेशक के अनुसार 11वीं में औपबंधिक प्रवेश दिया जाएगा। सभी अपर निदेशक और सीईओ को इस बाबत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि इस व्यवस्था से छात्रों को शैक्षिक सत्र के पहले दिन से अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी और परिणाम के इंतजार में उनका समय खराब नहीं होगा। यदि कोई छात्र परिणाम आने के बाद स्कूल बदलना चाहता है तो वह अपने मूल स्कूल के प्रधानाचार्य से बोर्ड परीक्षा में शाामिल होने का प्रमाणपत्र लेना होगा। इसके आधार पर दूसरे स्कूल में दाखिला मिल जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र को अपना अंकपत्र, और मूल स्कूल से स्थानांतरण पत्र लेकर नए स्कूल में जमा कराना होगा। इसके बाद छात्र का एडमिशन कन्फर्म हो जाएगा