उत्तराखंड: शादी समारोह के दौरान मकान का छज्जा गिरने से हड़कंप, 8 लोग घायल

रुड़की में बच्चे और महिलाएं शादी की रस्म देख रहे थे कि तभी पुराने मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
haridwar paschimi ambar talab news: 8 people injured house visor collapsed in Roorkee
Image: 8 people injured house visor collapsed in Roorkee

रुड़की: फरवरी 2022। यूपी के कुशीनगर जिले में एक शादी समारोह के दौरान हृदयविदारक हादसा हुआ। यहां कुएं का स्लैब टूट गया। जिसके बाद बड़ी तादाद में महिलाएं और बच्चियां कुएं में जा गिरीं। हादसे में 13 लोगों की जान चली गई थी।

house visor collapsed in Roorkee 8 people injured

अब ऐसी ही एक घटना उत्तराखंड के हरिद्वार में सामने आई है। यहां रुड़की में बच्चे और महिलाएं शादी की रस्म देख रहे थे कि तभी पुराने मकान का छज्जा गिर गया। जिससे आठ लोगों के घायल होने की खबर है। गनीमत यह रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई, हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। जानकारी के मुताबिक रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी एक युवक की बारात वापस आने पर घर में दूल्हा-दुल्हन के स्वागत की रस्म हो रही थी। शादी की रस्में देखने के लिए कुछ महिलाएं और बच्चे पड़ोसी हरीश कश्यप के पुराने मकान के छज्जे पर बैठ गए। ज्यादा वजन पड़ा तो छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। छज्जे के साथ महिलाएं और बच्चे भी गिर पड़े। एकाएक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ऊषा, ऋचा, रूपा, गुड्डन, बबीता, मनीषा, वारिस और काका घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। कई घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चश्मदीदों ने बताया कि मकान का छज्जा पुराना था। महिलाओं और बच्चों को वहां बैठने से मना भी किया गया था, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। यही लापरवाही बाद में हादसे का सबब बन गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।