उत्तराखंड: आज चारधाम यात्रा वाले जिलों में होगी रिमझिम बारिश, यात्री सतर्क रहें

उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बारिश हो सकती है। पढ़िए Uttarakhand Weather News 9 may
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 9 may: 9 May Uttarakhand Weather News Chance of rain in 3 districts
Image: 9 May Uttarakhand Weather News Chance of rain in 3 districts

रुद्रप्रयाग: गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आज से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को प्रदेशभर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather News 9 may

मैदानी क्षेत्रों में जहां बादल छाए रहेंगे तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बारिश हो सकती है। ये तीनों जिले चारधाम यात्रा का केंद्र हैं, इसलिए यात्रियों को सावधान रहने की जरूरत है। दोपहर बाद यहां गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। रुड़की में रविवार को दिनभर धूप खिली रही, जिससे लोगों को उमस झेलनी पड़ी। मई का महीना आगे बढ़ने के साथ ही धूप नागरिकों की बेचैनी बढ़ाने लगी है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आगे पढ़िए

कुछ समय बाद प्रदेश में मानसून भी दस्तक दे देगा। ऐसे में प्रशासन ने नदियों के जलस्तर पर नजर रखने के लिए चेतावनी तंत्र विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके तहत राज्य की प्रमुख नदियों पर 59 जगहों पर वाटर इंडीकेटर लगाए जाएंगे। 44 जगहों पर वर्षा नापने के यंत्र, पांच जगहों पर बर्फ नापने के यंत्र और पांच मौसम केंद्र भी बनाए जाएंगे। सिंचाई विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सचिव सिंचाई एचसी सेमवाल ने कहा कि बारिश के दौरान बड़े पैमाने पर कृषि समेत अन्य भूमि का कटाव हर साल होता आ रहा है। नदियों की बाढ़ जानमाल के खतरे का सबब बनती है। इसे देखते हुए सभी प्रमुख नदियों में जलस्तर नापने के लिए वाटर इंडीकेटर लगाए जा रहे हैं, ताकि बराबर निगरानी रखी जा सके। ये सभी काम मानसून से पहले पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम की हर जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।