निजी कंपनी द्वारा haridwar to badrinath kedarnath helicopter service शुरू कर दी गई है..आप भी इसका लाभ उठाएं
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: haridwar to badrinath kedarnath helicopter service
हरिद्वार: चारधाम यात्रा के लिए धर्मनगरी हरिद्वार से भी यात्री अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की हवाई यात्रा कर सकेंगे।
haridwar to badrinath kedarnath helicopter
निजी कंपनी पिलग्रिम एविऐशन की ओर से धर्मनगरी हरिद्वार से यात्रियों के लिए हेली सेवा शुुरू कर दी गई है। पहले पिलग्रिम एविऐशन pilgrim aviation की ओर से देहरादून के जौलीग्रांट से चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों को हवाई सेवा का लाभ दिया जा रहा था। अब धर्मनगरी में हेली सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बाद चारधाम यात्रा भी शुरू कर दी गई है। यात्रा के लिए यात्री टैक्सी और अपने निजी वाहनों से जा रहे हैं। यात्रियों को हरिद्वार में फोटोमीट्रिक पंजीकरण की भी सुविधा दी गई है। ताकि उन्हें पंजीकरण कराने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। अब टैक्सी और की ओर से दो धामों के लिए हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों के लिए हेली सेवा शुरू की है। हेलीकाप्टर सेवा से कंपनी की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम तक यात्रियों को पहुंचाया जाएगा। हरिद्वार के निकटवर्ती गांव श्यामपुर से हेली सेवा रविवार को शुुरू कर दी गई है। आगे पढ़िए
यात्रियों के लिए 16 सीटर एमई-17 हेलीकाप्टर लगाया गया है। जो यात्रियों को लेकर बदरीनाथ और केदारनाथ लेकर जाएगा। हेली सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रियों के लिए यात्रा और भी आसान बन सकेगी। इससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों को यात्रा करने में काफी राहत मिलेगी। रविवार से शुरू हुई हवाई सेवा के पहले दिन 14 यात्रियों को लेकर 16 सीटर हेलीकाप्टर रवाना हुआ।
haridwar to badrinath kedarnath tour package with helicopter
कंपनी ने एक लाख 35 हजार रुपये प्रति यात्री पैकेज बनाया रखा है। इसमें दो रात हरिद्वार में फाइव स्टार होटल में और एक रात बदरीनाथ में रुकने की व्यवस्था कंपनी करेगी। 16 सीटर एमई-17 हरिद्वार से गुप्तकाशी यात्रियों को लेकर जाएगा। इसके बाद यहां से शटल हेली सेवा के माध्यम से यात्री केदारनाथ जाएंगे। केदारनाथ से वापस आने के बाद यात्रियों को फिर 16 सीटर विमान ही बदरीनाथ लेकर जाएगा। pilgrim aviation कंपनी यात्रियों को जौलीग्रांट से पिकअप व ड्राप करेगी। इसके साथ ही यात्रियों को खाना नाश्ता व होटल की सुविधा भी दी जा रही है।