बड़ी खबर: CM धामी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

पंतनगर में अचानक मौसम बिगड़ गया। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
pushkar singh dhami helicopter emergency landing: Emergency landing of CM Pushkar Singh Dhami helicopter
Image: Emergency landing of CM Pushkar Singh Dhami helicopter

उधमसिंह नगर: एक बड़ी खबर आ रही है।

Emergency landing of CM Dhami helicopter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की अचानक पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। करीब 10:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद हवाई मार्ग से जा रहे हैं मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया आनन-फानन में जिले के आला अधिकारी पंतनगर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद थी। करीब 2 घंटे सीएम धामी अपनी पत्नी के साथ एनेक्सी में रहे। करीब 12: 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर मौसम ठीक और सामान्य होने के बाद देहरादून के लिए रवाना हो गया। मुख्यमंत्री की इमरजेंसी लेंडिंग की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला समेत कई बीजेपी नेता सीएम से मिलने पंतनगर पहुंचे। हालांकि सीएम किसी से भी नहीं मिले।