हरिद्वार में चोरों ने किया पुलिस की नाक में दम, एक साथ 4 दुकानों और दो घरों में किया हाथ साफ
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Theft in 6 places in one night in Haridwar
हरिद्वार: हरिद्वार जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं मगर इसके बावजूद पुलिस विभाग ढीला पड़ा हुआ है। बड़ी चोरी का ताजा मामला हरिद्वार के बहादराबाद से सामने आया है।
Theft in 6 places in one night in Haridwar
यहां पर चोरों ने एक साथ चार दुकानों और दो मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद से पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल उठने लगे हैं।दरअसल बहादराबाद में बीते रविवार रात चोरों ने एक साथ चार दुकानों और दो मकानों में हाथ साफ किया, जिससे पुलिस की नींद उड़ी हुई है। फिलहाल, पुलिस ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। खानपुर पुलिस ने एक चोर को दबोचा है, जिसके बाद से चोरी का माल और नकदी बरामद हुई है। सबसे पहले आपको खानपुर में हुई चोरी के बारे में बताते हैं। बता दें कि बीती 8 मई को खानपुर कस्बा में अज्ञात चोरों ने गौरव निवासी खानपुर की दुकान का शटर उखाड़कर हार्डवेयर का सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। दुकानदार ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।इसके बाद खानपुर थाना पुलिस ने चोरी के खुलासे के लिए आसपास के कैमरों को खंगाला। अपराधियों से सख्ती पूछताछ करने पर एक युवक ने सच उगल दिया। जिस पर पुलिस ने अरुण निवासी खानपुर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से हजारों का माल और 4500 रुपए बरामद हुए। आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी घटना को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है। तो वहीं बहादराबाद में भी चार दुकानों और दो मकानों में चोरी हुई है। बहादराबाद थाना पुलिस के मुताबिक, पतंजलि योगपीठ के पास स्थित हरी आश्रय कॉलोनी में 8 मई की रात को चोरों ने चार दुकानों और दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। जिसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। चोरों ने आरवी प्रोविजन स्टोर का शटर तोड़ा गल्ले में रखे दस हजार रुपए, खुशी पोली क्लीनिक का ताला तोड़ बीस हजार रुपए, रुद्राक्षी पोली क्लीनिक का ताला तोड़ तीस हजार रुपए, तनिष्का कॉस्मेटिक शॉप का शटर तोड़कर सात हजार रुपए चोरी कर ले गएम इसके अलावा दुष्यंत शर्मा निवासी हरी आश्रय कॉलोनी के घर में घुस चोरों ने अलमारी में रखे जेवरात व 22 हजार रुपए उड़ा लिए। वहीं, बिजेंद्र निवासी नई नहर कॉलोनी के घर से भी 15 हजार रुपए और जेवरात चोरी कर लिए। एक साथ 6 जगहों पर हुई चोरी ने पुलिस विभाग की नींद उड़ा दी है। बहादराबाद के थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।