गढ़वाल: दुल्हन हो तो ऐसी..दूल्हे को नशे में देखते ही लौटा दी बारात, हाथ जोड़ते रह गए बाराती

पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक के नौगांवखाल में एक दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी। वजह ये है कि दूल्हा नशे में था।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
kotdwar wedding cancle: bride canceled marriage in kotdwar groom was drunk
Image: bride canceled marriage in kotdwar groom was drunk

कोटद्वार: उत्तराखंड में होने वाले शादी समारोह कॉकटेल पार्टी के बिना अधूरे माने जाते हैं। और तो और शादियों में दूल्हे भी अक्सर नशे में झूमते दिखते हैं। दुल्हन और उसके परिवार वाले कई बार इस तरह की बातों को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन कोटद्वार में एक दुल्हन ने साहस दिखाते हुए शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।

bride canceled marriage in Kotdwar

दरअसल दूल्हा इतने नशे में था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। ये देख दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा, उसने शादी करने से मना कर दिया। परिजनों ने भी दुल्हन का साथ दिया और इस तरह बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई। जानकारी के मुताबिक एकेश्वर ब्लॉक के नौगांवखाल से एक बारात झंडीचौड़ आई हुई थी। बारात स्वागत के दौरान नशे में धुत दूल्हा ऊल-जलूल हरकतें करने लगा। बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने स्वागत की रस्में निभाईं, दूल्हे को सम्मान के साथ विवाह मंडप तक ले जाया गया। इसके बाद वरमाला की बारी आई, लेकिन दूल्हा स्टेज पर ही लड़खड़ाने लगा।

लड़के को नशे में धुत देख दुल्हन का पारा चढ़ गया। उसने बिना संकोच किए तुरंत विरोध दर्ज कराया और शराबी युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से दूल्हा पक्ष में सन्नाटा पसर गया। दुल्हन के परिजनों ने भी कड़ा ऐतराज जताया। बारात में आए लोगों ने दुल्हन को समाज की दुहाई दी, समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दुल्हन पक्ष ने बेटी देने से इनकार जरूर किया, लेकिन मानवीय पहलू को देखते हुए दूर से आई बरात को भोजन कराया और बैरंग लौटा दिया। मामले को लेकर दुल्हन का कहना था कि जो युवक शादी में भी नशा करके आया हो, उसके साथ वह पूरा जीवन कैसे बिता पाएगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दुल्हन की हिम्मत और निर्णय की लोग सराहना कर रहे हैं।