उत्तराखंड को झुलसा देंगे ये 9 दिन, 40 के पार जाएगा पारा..नौतपा के लिए तैयार रहिए

Uttarakhand के लोग अब Nautapa की मार झेलने के लिए हो जाइये तैयार, 25 मई से 9 दिन के लिए पड़ेगी भीषण गर्मी, 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
uttarakhand garmi nautapa: Uttarakhand Weather News Nautapa will start from May 25
Image: Uttarakhand Weather News Nautapa will start from May 25

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भीषण गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन 25 मई से गर्मी की मार झेलने के लिए एक बार फिर से तैयार हो जाएगी।

Nautapa will start from May 25 in uttarakhand

जी हां, 25 मई से नौतपा का चक्र शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह 2 जून तक बना रहेगा। नौतपा के आने से 9 दिन तक तपिश बढ़ सकती है और असहनीय गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं। यह 9 दिन सीजन के सबसे गर्म दिन साबित होंगे और इस दौरान तापमान 40 डिग्री या फिर इससे भी अधिक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम सुहावना बन रखा है और झमाझम बरसात से गर्मी से राहत मिली है। रविवार तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और साथ ही मई के शुरुआती हफ्तों में ही सामान्य से 10 फ़ीसदी अधिक बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। पारा भी 35 डिग्री के आसपास आ गया है मगर नौतपा का चक्र एक बार फिर से लोगों को परेशान कर सकता है। 25 मई से इसके शुरू होने की बात सामने आई है जो कि 2 जून तक चलेगी और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह 9 दिन उत्तराखंड में सबसे गर्म दिन साबित होंगे। आगे पढ़िए

हल्द्वानी क्षेत्र की बात करते हैं। मौसम के चक्र के दौरान पिछले साल को छोड़कर बीते 11 सालों में पारा 40 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था। यह 9 दिन भीषण गर्मी वाले माने जाते हैं और मॉनसून सीजन का गर्भकाल भी इनको कहा जाता है। वैज्ञानिकों की मानें तो नौतपा के दिनों में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। जानकारों के अनुसार मौसम के इन 9 दिनों में सूरज की किरणें पृथ्वी पर सीधे आती हैं और पारे में इजाफा होता है। महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं ज्योतिषाचार्य डॉ नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक जेष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पहली प्रतिपदा से अगले 9 दिन तक गर्मी पड़ती है। बताया गया कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के 9 दिनों तक ताप अत्यधिक बढ़ जाता है और इससे पृथ्वी को शीत प्राप्त नहीं होती। इस बार सूर्य 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 8 जून तक रहेगा और इस अवधि के शुरुआत के 9 दिन सबसे अधिक तपिश वाले रहेंगे। जी बी पंत कृषि विद्यालय पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में इजाफा होने का अनुमान है और लोगों को नौतपा की वजह से भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है।