Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भीड़ से व्यवस्थाएं कम पड़ने लगी हैं। लोगों को जगह-जगह जाम से जूझना पड़ रहा है।
सोमवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को भी रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण मंदिर तक पहुंचने और वहां से वापस लौटते वक्त जाम का सामना करना पड़ा। ‘नजफगढ़ के नवाब’ वीरेंद्र सहवाग अपने मैनेजर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे थे। वीरू को अपने बीच पाकर यहां लोग बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान इस वीरेंद्र सहवाग ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां के लोगों से बातचीत कर त्रियुगीनारायण मंदिर के बारे में भी जाना। सोमवार को अपने वाहन से त्रियुगीनारायण पहुंचे वीरेंद्र सहवाग सीतापुर में एक होटल में ठहरे। इसके बाद वह शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण पहुंचे, जहां वह अपने मैनेजर अमृतांश और नेहा के विवाह समारोह में शामिल हुए। आगे पढ़िए
गढ़वाली पारंपरिक रीति-रीवाजों के साथ हुए इस विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिजन व अन्य नजदीकी लोग शामिल थे। शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने कहा कि वह, सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें बाबा केदार की यात्रा को देखने का मौका मिला है। भगवान शिव और पार्वती की विवाह स्थली में पहुंचकर वे धन्य हो गए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने स्वयं भी आराध्य की पूजा-अर्चना करते हुए घर, परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। विवाह समारोह के बाद वो देहरादून रवाना हो गए। इस दौरान वो खुद वाहन चला रहे थे। सोनप्रयाग से रामपुर पहुंचने के लिए वीरेंद्र सहवाग को दो घंटे जाम में भी जूझना पड़ा।