Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के लक्सर में सोसाइटी मार्ग पर किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मृतक की पहचान कमलेश पांडे के रूप में हुई है जो कि यूपी के कुशीनगर जिले का रहने वाला था। मृतक कमलेश पांडे लक्सर में टायर फैक्ट्री में काम करता था। जब कमलेश पांडे ने आत्महत्या की तब उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ में मायके गई हुई थी और कमलेश पांडे घर में अकेला था। गुरुवार को कमलेश ने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब लगा जब उसके पड़ोसियों ने गुरुवार की शाम को दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ। उन्होंने आसपास के लोगों को भी इस बारे में अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब लोगों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो कमरे में कमलेश पांडे का शव फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि कमलेश काफी दिनों से तनाव में चल रहा था। हालांकि आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं लग पाई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।