Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में बदमाश किस कदर बेखौफ हो गए ,हैं इसका नजारा आज देखने को मिला है। बदमाशों ने पंतनगर में है बीजेपी के मंडल अध्यक्ष को गोलियों से भून दिया।
जी हां यह बड़ी खबर उत्तराखंड के पंतनगर से आ रही है। यहां शांतिपुरी नंबर 3 में सुबह बदमाशों ने बीजेपी के मंडल अध्यक्ष संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त संदीप कार्की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था उस वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रथम दृष्टया इस हत्या के पीछे खनन माफिया का हाथ बताया जा रहा है। इस घटना में प्रथम दृष्टया खनन पट्टे के रास्ते को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। जांच पड़ताल में हत्या की वजह पुरानी रंजिश भी सामने आ रही है और अवैध खनन की भी आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि एक खनन पट्टा का रास्ता संदीप कार्की के खेत के पास से होकर जाता था। संदीप वहां से खनन के वाहनों का जाने का विरोध करते थे। इसी विवाद को लेकर सुबह भी संदीप कार्की की दूसरे पक्ष से कहासुनी हुई। दूसरे पक्ष ने इस विवाद में संदीप कार्की को गोली मार दी। पुलिस घटना को लेकर सभी जानकारियां जुटा रही है। तहरीर के आधार पर जल्द ही केस दर्ज किया जाएगा और हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।