Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है और गर्मी से बचने के लिए लोग बड़ी संख्या में हरिद्वार की गंगा नदी में नहाने के लिए आ रहे हैं। मगर नदी में नहाने के दौरान जरा सी लापरवाही की वजह से आए दिन लोगों की जान जा रही है।
बीती शाम अपने चार दोस्तों के साथ प्रेम नगर आश्रम घाट पर नहाने आए दिन 18 वर्षीय युवक गंगा घाट में डूब गया। उसके बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने युवक को काफी देर तक तलाशा मगर शाम होने की वजह से उनको सफलता नहीं मिल सकी। अब तक युवक का पता नहीं लग पाया है। वहीं हादसे के बाद युवक के माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। उसके पिता ने बताया कि वह अपने पत्नी के साथ काम पर गए हुए थे और इस दौरान उनका बेटा प्रेम नगर घाट पर आया था जहां वह नदी की तेज धारा में बह गया। आकाश को गंगा नदी में डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया इस बीच आसपास के युवकों ने उसका पीछा कर गंगा नदी में उसको तलाशने की कोशिश भी की लेकिन पानी तेज होने की वजह से उसका पता नहीं लग सका। सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस, जल पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे लेकिन शाम होने की वजह से आकाश का अता-पता नहीं लग पाया। वहीं सूचना मिलने पर उसके माता-पिता भी प्रेम नगर घाट पर पहुंचे। बेटे की डूबने की खबर के बाद से उसके माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।