शनिवार को राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री पर पहुंच गया, आज भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पढ़िए Uttarakhand Weather News 6 May
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News 15 May
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। मैदानी इलाकों में लोग गर्मी से परेशान हैं, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है।
Uttarakhand Weather News 15 May
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते पर्वतीय इलाकों में हवाओं का दबाव बन रहा है। जिसके चलते समय-समय पर बारिश हो रही है। राजधानी दून में शनिवार को सूरज के आंखें तरेरने से बाशिंदे गर्मी से दिनभर बेहाल रहे। इसके चलते राजधानी दून व आसपास के इलाकों में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से चार डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। आने वाले कुछ दिनों की बात करें तो 17 और 18 मई को पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना है।
मैदानों में भी बादल छाए रहेंगे, हालांकि यहां बारिश होने की उम्मीद कम ही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 17 व 18 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिलेगी। 1 अप्रैल से लेकर 31 मई तक जो बारिश होती है, वह प्री मानसून या फिर समर सीजन की बारिश के नाम से जानी जाती है। मानसून की बात करें तो ये हर साल एक जून के आस-पास केरल पहुंचता है। मानसून उत्तराखंड और हिमालयी राज्यों तक पहुंचने में औसतन 20 दिन का समय लेता है, लेकिन अगर मानसून इस बार एक जून से पहले दस्तक देता है, तो राज्य में मानसून समय से पहले पहुंच जाएगा। आज के मौसम की बात करें तो रविवार को भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जहां अधिकतम तापमान के 39 डिग्री पहुंचने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।