उत्तराखंड: शादी के 2 महीने बाद दीदी के देवर के साथ भागी युवती..कैश-जेवर पर भी किया हाथ साफ

युवती का प्रेमी कोई और नहीं बल्कि सगी बहन का देवर है। जाते-जाते युवती अपने साथ सभी जेवर और 61 हजार रुपये भी ले गई।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
haridwar boyfriend girlfriend eloped: Girl eloped with lover after two months of marriage in Haridwar
Image: Girl eloped with lover after two months of marriage in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति अब थाने के चक्कर लगा रहा है।

Girl eloped with lover after marriage in Haridwar

पुलिस से पत्नी को खोज लाने की मिन्नतें कर रहा है। घटना लक्सर की है। शादी के दो महीने बाद पत्नी अपने पति के साथ किसी काम से बैंक में आई थी। इसी दौरान वो मौका पाकर प्रेमी संग फरार हो गई। युवती का प्रेमी भी कोई और नहीं बल्कि सगी बहन का देवर है। जाते-जाते महिला अपने साथ सभी जेवर और 61 हजार रुपये भी ले गई। इस घटना के बाद कई परिवारों में कोहराम मचा है। पीड़ित पति ने इस मामले में लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने अपनी दो बेटियों की शादी एक साथ की थी। शादी के बाद दोनों बेटियां अपने-अपने ससुराल में रह रही थीं। करीब दो महीने बाद छोटी बेटी ने अपने पति से कहा कि उसे रिजल्ट देखना है, जिसके लिए उसे लक्सर जाना होगा।

पति उसे लक्सर लेकर आ गया। फिर पत्नी ने पति से कहा कि उसे बैंक से पैसे निकालने हैं। इसके बाद वो दोनों बालावाली मार्ग पर स्थित एक बैंक में चले गए। बैंक पहुंचकर युवती बोली कि वो पासबुक घर पर छोड़ आई है। जिसके बाद पति उसे बैंक में छोड़कर पासबुक लेने घर चला गया। इस बीच युवती अपने प्रेमी संग चली गई। जब पति वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी बैंक में नहीं थी। बैंक में लगे सीसीटीवी खंगाले गए तो युवती अपने जीजा और उसके छोटे भाई के साथ जाती दिखाई दी। पति ने युवती के जीजा को फोन किया तो उन्होंने साफ कह दिया कि युवती उनके साथ नहीं है। पीड़ित पति ने पत्नी पर घर में रखे जेवर और नगदी चोरी करने का भी आरोप लगाया है। उसने कोतवाली में अपनी पत्नी, उसकी बहन, बहनोई और बहनोई के भाई के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।