Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: पूर्व आईपीएस किरण बेदी रोशनाबाद जेल में बंद कैदियों के लिए शानदार काम करने वाली हैं।
वो जेल में बंद कैदियों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाएंगी। कैदियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए किरण बेदी ने कहा कि आप सभी शिक्षा प्राप्त कर अच्छे नागरिक बन सकते हैं। कैदियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग पढ़ना चाहते हैं, इंडिया विजन फाउंडेशन उनकी जिम्मेदारी उठाएगा। पूर्व आईपीएस किरण बेदी को देश की पहली महिला आईपीएस होने का गौरव हासिल है। बीते दिन उन्होंने अपनी संस्था इंडिया विजन के सदस्यों के साथ हरिद्वार स्थित जिला कारागार रोशनाबाद का भ्रमण किया। उन्होंने जेल में कैदियों के रोजगार से जुड़े कार्यों को देखा। साथ ही कैदियों को शिक्षा का महत्व भी बताया। पूर्व आईपीएस ने कैदियों के स्वरोजगार की दिशा में भी अहम कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान किरण बेदी ने जेल स्टाफ से मुलाकात कर तिहाड़ जेल के अपने अनुभव भी साझा किए।
उनके साथ आए डीपीएस के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा ने भी बंदियों की पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। किरण बेदी सिडकुल के उद्यमियों से भी मुलाकात करेंगी, ताकि जेल में बंद कैदियों के लिए रोजगार के अवसर जुटाए जा सकें। बता दें कि पहली महिला आईपीएस होने के साथ ही किरण बेदी तिहाड़ जेल की डीजी भी रही हैं। तिहाड़ जेल में उन्होंने काफी काम किया है। जिसके लिए उन्हें मैग्सेसे पुरस्कार मिल चुका है। उनकी संस्था इंडिया विजन फाउंडेशन कैदियों के कल्याण के लिए काम करती है। इसी के तहत किरण बेदी रोशनाबाद जेल के भ्रमण पर पहुंची थी। जहां वरिष्ठ अधीक्षक मनोज आर्य ने उन्हें जेल का भ्रमण कराया। उन्होंने जेल में कैदियों के कल्याण के लिए हो रहे कामों को लेकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक और जेल प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।