अच्छी खबर: उत्तराखंड के 22,000 शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट, खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपये

उत्तराखंड के 22,000 शिक्षकों को सरकार टैबलेट देने जा रही है। शिक्षकों खाते में डीबीटी के जरिए 10-10 हजार रुपये आएंगे
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
uttarakhand teacher tablet: Tablets will be given to 22000 primary teachers of Uttarakhand
Image: Tablets will be given to 22000 primary teachers of Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है।

Tablets for primary teachers of Uttarakhand

प्रदेश के 22 हजार बेसिक शिक्षकों के लिए धामी सरकार योजना लेकर आई है। इसके तहत सभी शिक्षकों को टैबलेट दिया जाएगा। टैबलेट खरीदने के लिए उनको 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। ऐसे में अब जल्द ही उत्तराखंड के 22 हजार बेसिक शिक्षक टैबलेट की मदद से स्कूल में पढ़ाई कराते नजर आएंगे। केंद्र सरकार ने बेसिक शिक्षकों को टेबलेट देने की राज्य की योजना पर मुहर लगा दी। शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान की प्लॉन अप्रुवल बोर्ड की बैठक में राज्य के लिए 970 करोड़ रुपये का बजट प्लॉन मंजूर किया गया है। हालांकि राज्य ने 1167 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने 197 रुपये की कटौती कर दी है। तकनीकी विश्वविद्यालय में वर्चुअल माध्यम से शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की अध्यक्षता में राज्य के अधिकारियों ने केंद्रीय शिक्षा अधिकारियों के सामने अपने प्रस्ताव रखे। एक घंटे से अधिक वक्त तक सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श के बाद बजट प्लान को मंजूर कर दिया गया। इसमें टेबलेट योजना पर मुहर लग गई है जिसके तहत प्रति शिक्षक 10 हजार रुपये मंजूर किए गए है। टेबलेट राज्य सरकार खुद खरीदकर देगी अथवा शिक्षकों को डीबीटी से धन देकर खरीदने की अनुमति दी जाएगी। इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। राज्य के 2.60 लाख माध्यमिक और डिग्री कालेज छात्रों को भी सरकार ने टेबलेट दिए हैं। पहले सरकार खुद टेबलेट खरीदकर देना चाहती थी, लेकिन विवाद होने पर सरकार ने डीबीटी योजना लागू कर दी थी। इसके तहत प्रत्येक छात्र को 12 हजार रुपये टेबलेट खरीदने के लिए दिए गए