मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। पढ़िए Uttarakhand Weather News 17 May
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News 17 May
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मंगलवार यानी आज भी मौसम के तेवर देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
Uttarakhand Weather News 17 May
इसके अलावा राज्य में अंधड़ चलने की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछारें पड सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकती है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।
उधर खराब मौसम की वजह से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मुंबई और दिल्ली की दो फ्लाइट देरी से देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। इस वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। एयरपोर्ट के ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर सुशांत शर्मा ने मीडिया को बताया कि मुंबई से देहरादून आने वाली गो एयरवेज की फ्लाइट खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट की गई। जब देहरादून का मौसम ठीक हुआ, तो ये फ्लाइट 3 घंटे बाद दिल्ली से उड़ान भरकर देहरादून पहुंची। मौसम खराबी को देखते हुए दिल्ली से देहरादून आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट को भी 2 घंटे तक दिल्ली में रोके रखा गया। मौसम साफ होने के बाद ही ये फ्लाइट दिल्ली से देहरादून पहुंची। मौसम की हर जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें