उत्तराखंड के 5 जिलों में बढ़ेगी आफत..भारी बारिश, तूफान चलने का यलो अलर्ट..सावधान रहें

अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। सावधान रहें। पढ़िए Uttarakhand Weather News 17 May
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 17 may: Uttarakhand Weather News 17 May update
Image: Uttarakhand Weather News 17 May update

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पढ़िए

Uttarakhand Weather News 17 May

बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन तेज आंधी ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ाई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कुछ जिलों के लिए बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बुधवार को भी पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 17 और 18 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बताए गए हैं। इन क्षेत्रों में बारिश संग कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने व 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की भी संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं के चलते राज्य के पर्वतीय इलाकों में हवाओं का दबाव बन रहा है, जिसके असर से बार-बार बारिश देखने को मिल रही है। सोमवार को तेज अंधड़ की वजह से कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने की घटनाएं हुईं। सड़कों पर पेड़ गिरने की वजह से देहरादून में कई जगह ट्रैफिक बाधित रहा।मौसम की हर जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें