Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है। उन्होंने ट्विटर समेत अपने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा " पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजगों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मै आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ। " कर्नल अजय कोठियाल ने इस्तीफा क्यों दिया है इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।इससे जुड़ीं सभी खबरों का अपडेट पाने के लिए राज्य समीक्षा से जुड़े रहें।