Uttarakhand BJP उत्तरांखंड में बीजेपी ने अपनी मीडिया टीम घोषित कर ली है। इस टीम में कर्नल अजय कोठियाल Col Ajay Kothiyal को खास जिम्मेदारी मिली है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Col Ajay Kothiyal Spokesperson Uttarakhand BJP Media Team
देहरादून: उत्तराखंड में बीजेपी खेमे से एक बड़ी खबर है। बीजेपी ने अपनी मीडिया टीम का ऐलान कर दिया है। खआस बात ये है कि इस टीम में कर्नल अजय कोठियाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
Col Ajay Kothiyal in Uttarakhand BJP Media Team
आपको बता दें कि उत्तराखंड चुनाव के बाद कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। चुनावों के वक्त कर्नल कोठियाल आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार थे। अब बीजेपी ने उन्हें प्रदेश मीडिया टीम में जगह दी है। उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा की प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 12 प्रदेश प्रवक्ता और 5 सह मीडिया प्रभारी बनाये गए है। प्रदेश प्रवक्ता मे कर्नल अजय कोठियाल, सुरेश जोशी, खजान दास, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, विनोद सुयाल, विपिन कैन्थोला, प्रकाश रावत, नवीन ठाकुर, मधु भट्ट, हनी पाठक तथा सुनीता विधार्थी का नाम है। इसके अलावा सह मीडिया प्रभारी मे माणिक निधि शर्मा, चंदन सिंह बिष्ट, संजीव वर्मा, कमलेश उनियाल तथा राजेंद्र नेगी हैं।