क्या आम आदमी पार्टी को लगेगा डबल झटका? क्या BJP को join करेंगे Colonel Ajay Kothiyal ? चर्चाएं तेज हो रही हैं।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Will Colonel Ajay Kothiyal join BJP discussions intensified
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में बीते दिन आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका तब लगा जब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के सबसे प्रमुख चेहरे और सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
Will Colonel Ajay Kothiyal join BJP ?
जी हां, उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आप से किनारा कर लिया है। सियासी गलियारों में इसकी चर्चाएं अभी गर्म हैं। वही अभी बड़ा सवाल सबके मन में यही उपज रहा है कि कर्नल अजय कोठियाल का अब अगला कदम क्या होगा? क्या कर्नल कोठियाल आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका दे सकते हैं? क्या कर्नल अजय कोठियाल राजनीति में अपना यह सफर आम आदमी पार्टी से इस्तीफे के साथ ही खत्म कर देंगे या फिर किसी अन्य पार्टी में भी संभावनाएं तलाशेंगे? एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक चर्चा तेज है कि जल्द ही कर्नल भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। आगे पढ़िए
वहीं कर्नल अजय कोठियाल के इस्तीफे के साथ ही आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में कुनबा भी अब बिखरने लगा है। दरअसल, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा था। और अब आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड के सबसे बड़े चेहरे कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी से किनारा कर लिया। वहीं, महज कर्नल ही नहीं बल्कि भूपेश उपाध्याय ने भी पार्टी छोड़ दी है। अब दावे किए जा रहे हैं कि बहुत जल्द आप को और बड़ा झटका लग सकता है। चर्चाएं तो यह भी हैं कि कुछ और चेहरे जल्द आप का साथ छोड़कर अलग राह चुन सकते हैं। फिलहाल तो इस बात की चर्चा तेज है कि कर्नल अजय कोठियाल और भूपेश उपाध्याय अपनी टीम के साथ जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। लेकिन अभी तस्वीर कुछ भी साफ नहीं है। मगर अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कल तक भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पर तीखा व्यंग कसने वाले कर्नल अजय कोठियाल क्या सच में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लेंगे? क्या BJP को join करेंगे Colonel Ajay Kothiyal ? या फिर किसी अन्य पार्टी की तरफ रुख करेंगे?