उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने वाले सतर्क रहें, 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पांच पहाड़ी जिलों में आज भी गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। Uttarakhand char dham yatra पर जाने वाले लोग सतर्क रहें। पढ़िए Uttarakhand Weather News 19 May
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
uttarakhand char dham yatra weather news: Uttarakhand char dham yatra Weather News 19 May
Image: Uttarakhand char dham yatra Weather News 19 May

रुद्रप्रयाग: प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार जारी बारिश से मौसम खुशगवार बना हुआ है, हालांकि इससे मुश्किलें भी बढ़ी हैं। Uttarakhand char dham yatra मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन से यातायात बाधित है, यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Uttarakhand Weather News 19 May

बुधवार को देहरादून समेत कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। जिससे भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। देहरादून में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। गुरुवार को दून समेत ज्यादातर जगहों पर चटख धूप खिली है। अगले 24 घंटों की बात करें तो मौसम विभाग ने राज्य के पांच पहाड़ी जिलों मे गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को देहरादून और मसूरी में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। उधर, चारधाम में दिनभर बादल छाए रहे। चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश-भूस्खलन से कई जगह ट्रैफिक भी बाधित हो रहा है।

उत्तरकाशी में यमुनोत्री राजमार्ग राणाचट्टी के पास लैंडस्लाइड के चलते अवरुद्ध हो गया। यहां बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। यमुनोत्री हाईवे पर बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। अभी तक हाईवे को खोला नहीं जा सका है। इस बीच चार हजार से ज्यादा यात्रियों को अलग-अलग सुविधाजनक स्थानों पर ठहराया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बादलों की तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले चारधाम यात्रा का केंद्र हैं, इसलिए Uttarakhand char dham yatra पर जाने वाले यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने से लेकर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें