Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में पिता और पुत्र का रिश्ता शर्मसार हुआ है।
यहां पर एक पुत्र अपनी सौतेली मां के साथ घर से भाग गया और उसने अपनी सौतेली मां के साथ साथ फेरे ले लिए। वहीं उस महिला ने भी अपनी मर्ज़ी से अपने पति को धोखा देकर पति की पहली पत्नी के बेटे से शादी कर ली। मामले पीड़ित पति ने पत्नी और बेटे के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला चौकी बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का है। बुधवार को चौकी पहुंच कर पीड़ित व्यक्ति ने अपनी समस्या बताई। यह मामला सुनने के बाद पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गई। पीड़ित व्यक्ति इंदर राम के अनुसार पहली पत्नी की मौत के बाद उसने करीब 11 साल पहले दूसरी शादी कर ली जिसके चलते पहली पत्नी से हुए दो बेटे उसे छोड़कर चले गए।
इस बीच दूसरी पत्नी से उसके 3 बच्चे हो गए। कुछ समय बाद उसके बेटों का घर पर आना-जाना हो गया। इसी बीच उसके बड़े बेटे की अपनी सौतेली मां के साथ में नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों एक दूसरे के प्रेम जाल में फंस गए जिसके बाद दोनों ने भाग कर शादी करने का निर्णय लिया। आरोप है कि पिछले दिनों उसकी दूसरी पत्नी ने मां-बेटे के पवित्र रिश्तों को दरकिनार व कलंकित करते हुए सौतेले बेटे से शादी कर ली है। महिला पर घर में रखी करीब 20 हजार रुपये की रकम भी निकाल कर ले गई है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए अपने बेटे और अपनी पत्नी के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी पीड़ित को जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।