आज उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा और आंधी से रहें सावधान

शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे चारधाम यात्रा प्रभावित हो सकती है। पढ़िए Uttarakhand Weather News
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 20 may: Uttarakhand Weather News 20 May update
Image: Uttarakhand Weather News 20 May update

रुद्रप्रयाग: पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम चारधाम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

Uttarakhand Weather News 20 May

आने वाले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है। अगले 24 घंटों की बात करें तो शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है। चारधाम यात्रा जिलों में बारिश की वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर भी खराब मौसम का असर पड़ सकता है। 21 मई को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आगे पढ़िए

22 और 23 मई को भी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया था, लेकिन गुरुवार को तेज धूप और गर्मी ने लोगों को खूब सताया। मैदान से लेकर पहाड़ तक चटख धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, कोटद्वार, ऊधमसिंहनगर और हल्द्वानी आदि मैदानी इलाकों में तेज धूप के चलते तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आज मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। जबकि पांच पहाड़ी जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम की तमाम जानकारियों के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।